वर्ती महिलाओं ने नहाय खाय से छठ महापर्व का हर्षोल्लास के साथ किया शुरुआत
वर्ती महिलाओं ने नहाय खाय से छठ महापर्व का हर्षोल्लास के साथ किया शुरुआत
घनश्याम श्रीवास्तव की विशेष रिपोर्ट
शिकारपुर लगातार चार दिनों तक चलने वाला सूर्य खष्टी महापर्व का शुरुआत महिलाओं ने नहाय खाय से शुरू कर दी।शुक्रवार शुरू होकर सोमवार को महाअर्घ्य के साथ इस ब्रत का समापन होगा।बताते चले कि सूर्य खष्टी महापर्व लोकआस्था का पर्व दिनो दिन काफी लोकप्रिय हो चला है। अपने पुत्रों की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं इस ब्रत को रखती है।घर मे कोई भी शुभकार्य होने के उपरांत कोसी भरने की भी परम्परा है।कोसी भरने के साथ ब्रत के अर्घ्य के साथ माताएं तमाम कामनाओं के साथ इस
महापर्व को आस्था व विस्वास को कायम रखते हुए ब्रत रखती है।नहाय खाय खरना के साथ छोटी छठ पूजा व बड़ी छठ पूजा क्रमशः तीन दिनों तक निराजल इस ब्रत को रखती है।ब्रती महिलाओं के लिए यह खास ब्रत सुहाग का प्रतीक व अपने पुत्र की कामना व सुख समृद्धि के लिए इस ब्रत को रखती है।मान्यताओं के अनुसार जिन्हें सन्तान नही है वो महिलाएं इस ब्रत को पुत्र की कामना के लिए भी रखती है।इस ब्रत में नए फलों जैसे केला,नारियल,गाजर,मूली,लौकी,हल्दी,अर्घ्य पत्र,साठी का चावल,अरुवी,गन्ना,सुथनी,सलिफ़ा, गुड़,लौंग,पान का पत्ता,सुपारी, धार कपूर,इत्यादि के साथ इस ब्रत की पूजा की
जाती है। शिकारपुर दक्षिण टोला बिचली पोखरी पर महिलाओं का काफी भीड़ रहा जिसमें कई लोगों का कोसी भराई का कार्यक्रम था गाजे-बाजे के साथ सपरिवार पहुंचकर व्रती महिलाएं अपने परिवार की कुशल क्षेम की प्रार्थना की वहां की व्यवस्था काफी अच्छी थी वहां के समिति के लोगों के द्वारा अति सुंदर व्यवस्था की गई थी जिसमें समित के लोगों द्वारा बताया गया कि अगले वर्ष इससे भी बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा सरक्षक बृजेंद्र श्रीवास्तव उर्फ टिंकू अध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव व अखिल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बिपुल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव मंत्री शिवम श्रीवास्तव मंत्री जोगिंदर यादव सदस्यगण राजेश यादव अंशु मौर्य अमन कुमार बलजीत खरवार आशु मौर्य शुभम यादव दीपक यादव बिपुल्र श्रीवास्तव ग्राम सभा के तमाम लोग उपस्थित थे
