लुहारी टोल प्लाजा का फिर बढ़ाया गया वाहन शुल्क दर

मनोज कुमार 

झांसी:- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार झांसी जिले के लुहारी टोल प्लाजा के अंतर्गत कुछ भाग सकरार में 900 मीटर एवं मऊरानीपुर के मेलोनी में 1.550 मीटर शेष कार्य होने के कारण लुहारी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्देशानुसार कुछ प्रतिशत कम वसूली जा रही थी। जिसको देखते हुए 27 फरवरी की मध्य रात्रि 12:00 बजे से नई शुल्क राशि वसूलना प्रारंभ कर दी जाएगी।

जिस प्रकार पहले कार, जीप से ₹210 वसूले जाते थे जो बढ़ाकर अब ₹215, लाइट कमर्शियल वाहनों से 340 की जगह ₹345, बस ट्रक 2 एक्सेल वाले से 710 की जगह ₹720, लंबे वाहन 3 एक्सल वालों से 775 की जगह 785 एवं 4 से 6 एक्सेल तक के वाहनों के से 1130 रूपये 1 दिन की यात्रा के वापसी के दौरान वसूले जाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *