एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कुलपति ने दिलाई एकता की शपथ

अरविंद आर्य
रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ॰ अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं विद्यार्थियों को दिलायी। उन्होंने सभी को सत्य निष्ठा की भावना से अवगत कराया। छात्र कल्याण अधिकारी डॉ॰ गौरव शर्मा व समन्वयक डॉ॰ राम प्रकाश यादव के दिशानिर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होने सभी को सत्यनिष्ठा की भावना से अवगत कराया। विश्वविद्यालय के समस्त सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना योगदान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर निदेशक शोध डॉ॰ एसके चतुर्वेदी, प्रचार शिक्षा निदेशक डॉ॰एसएस सिंह, अधिष्ठाता पशुपालन डॉ॰ वीपी सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ॰ अनिल कुमार, कुलसचिव डॉ॰ मुकेश श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ॰ एमजे डोबरियाल, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ एसएस कुशवाह, शैक्षणिक अधिकारी, गैर शैक्षणिक कर्मचारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ राकेश कुमार नेगी, डॉ॰ यूमनाम बीजीलक्ष्मी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यूमनाम बीजीलक्ष्मी देवी, डॉ॰ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ॰ राकेश कुमार नेगी मौजूद रहे।
