नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।

नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।

गुरुग्राम:- तावडू उपमंडल के गांव में एक नाबालिग के साथ जबरन सामुहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया है।

पीड़ित भाई ने सदर थाने में बयान दिया है कि 17 दिसम्बर रात्रि सवा 11 बजे के करीब उसकी नाबालिग बहन शौच के लिये बाहर निकली थी कि पीछे से दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर साइड में बनी एक टीन शैड में ले गये और दुष्कर्म को अंजाम दिया। जबकि दो युवक बाहर रखवाली कर रहे थे। उसकी बहन ने जोर-जोर से चिल्लाई तो मैं आवाज सुनकर बाहर निकला और देखा कि उसकी बहन बुरी तरह से चिल्ला चिल्ला कर रो रही थी। जैसे ही मौके पर पहुंचा तो दो युवक टीन शेड की दिवार कूद कर भाग निकले। शोर मचाया तो गांव के अन्य व्यक्ति भी युवकों को पकड़ने के लिये भागने लगे। दौड़कर दो युवकों को पकड़ लिया गया। नामपता पूछा तो राहुल, जावेद उर्फ नुन्ना बताया व दो अन्य भाग निकले। महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित भाई के बयान पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *