20 लीटर कच्ची शराब में सहित महिला गिरफ्तार

अरविंद आर्य

झांसी :- थाना कटेरा क्षेत्र अंतर्गत राजेश कुमार एस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद झाँसी के निर्देशन में, गोपीनाथ सोनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद झाँसी व लक्ष्मीकान्त क्षेत्राधिकारी महोदय मऊरानीपुर के निकट पर्यवेक्षण में व महाराज सिंह थानाध्यक्ष थाना कटेरा झाँसी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री व मादक पदार्थ उन्मूलन के क्रम में थाना स्थानीय के उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह मय हमराही का0 376 शिवाजी पटेल,म0का0 1596 कीर्ती सिंह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर साजेरा तिराहा कटेरा देहात के पास बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से अभियुक्ता संजयरानी पत्नी रोकी उम्र 35 वर्ष नि0 कबूतरा डेरा कटेरा देहात थाना कटेरा जनपद झाँसी के कब्जे से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद हुयी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-125/2023 अन्तर्गत धारा 60(1) आब0अधि0 पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *