चलती ट्रेन से टकराकर गई युवक की जान, मचा हड़कंप

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

नवाबगंज गोंडा:- थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से टकराने से हुई मौत मचा हड़कंप। मृतक की पत्नी ने गांव के एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई करने का लगाया आरोप, आहत हो कर युवक ने की आत्महत्या।

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के मनकापुर से नवाबगंज रेलवे लाइन के किशुनदासपुर क्रासिंग पास एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा वजीरगंज थाना क्षेत्र के बहादुरा गांव निवासी सूरज दुबे पुत्र धरनीधर दुबे उम्र करीब 40की पहचान हुआ। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है।इस घटना की खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
नवाबगंज।मृतक सूरज दुबे की पत्नी बब्ली ने रोते हुए कहा कि गांव के एक लोनिया है जिसका मोबाइल गायब हो गया था। इस बात से नाराज़ होकर लोनिया इनके उपर चोरी का आरोप लगाकर इन्हें मारा-पीटा जिसके ग्लानि में उन्होंने आत्महत्या कर ली। पत्नी का कहना है कि वह फैजाबाद गये थे नवाबगंज जैसे ही आये यह लोग जा धमके तथा पकड़ कर चोरी का आरोप लगाया तथा पिटाई कर दी। इस घटना से वह ग्लानि हुई इस और उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। अब परिवार का खर्चा कौन उठायेगा। इस परिवार मे मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी गुनगुन 6 साल मनन 2 साल और एक साल का बेटा आरव है। इस परिवार के सभी सदस्यों का बुरा हाल है बच्चे नाबालिग है और घर का खर्च चलानेवाला कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *