देशी तमंचा सहित युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

अरविंद आर्य
कटेरा-(झाँसी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर लक्ष्मीकांत गौतम के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कटेरा महाराज सिंह के नेतृत्व में सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत बंछित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06/11/2023 को थाना कटेरा के उपनिरीक्षक दुष्यंत सिंह मय हमराही आरक्षी हिमांशु सचान के द्वारा मध्य प्रदेश सीमा के गांव जिखनगांव से पहले कटेरा देहात में बनी पुलिया के पास से अभियुक्त शाहिद पुत्र मुहम्मद हुसैन उम्र 22 वर्ष निवासी मुहल्ला गढ़ीपुरा कस्बा व थाना कटेरा जनपद झाँसी के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया जिस पर थाना कटेरा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गिरफ्तार करने बाली टीम में महाराज सिंह थानाध्यक्ष कटेरा, दुष्यंत सिंह उपनिरीक्षक, कांस्टेबल हिमांशु सचान मौजूद रहे।
