ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली जनाब हाजी महमूद हसन का कावेरी पैलेस पर जोरदार स्वागत।
ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली जनाब हाजी महमूद हसन द्वारा कावेरी पैलेस पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस,प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने समाज में पिछड़े लोगों की मदद और समाज को आगे बढ़ाने की कही बात।

*आशुतोष द्विवेदी*
लखनऊ:- मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली जनाब हाजी महमूद हसन द्वारा लखनऊ मोहल्ला रहीम नगर सर्वोदय नगर पुल के पास स्थित कावेरी पैलेस महानगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें लखनऊ की महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा चौधरी उर्फ ऊषा मेराज मंसूरी, हाफिज मंसूरी व मंसूरी समाज के कुछ लोग भी मौजूद रहे। मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले अली जनाब हाजी महमूद हसन ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर के 15 राष्ट्रीय अध्यक्ष है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि उनका लखनऊ आना अपने समाज के लोगों से संपर्क साधना और समाज के लोगों को जागरूक करना है। लखनऊ में मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने बताया कि मसूर समाज के पूरे उत्तर प्रदेश में ही 900 पदाधिकारी मौजूद हैं, जो समाज के लिए दिन रात काम कर रहे हैं । मंसूर समाज का भाजपा से पुराना नाता है और सरकार मंसूर समाज के लिए कई कार्य भी कर रही है तथा मंसूर समाज लगातार भाजपा सरकार से जुड़ता रहा है और आगे जुड़ता ही रहेगा साथ ही उन्होंने कावेरी पैलेस का उद्घाटन भी किया। हाजी महमूद बताते हैं कि मंसूरी समाज में काफी गरीब वर्ग के लोग रहते हैं। जिसके लिए सरकार और और हमारा संगठन कार्य कर रहा है। ऊषा चौधरी को उन्होंने पार्षद पद की उम्मीदवारी के लिए बधाई भी दी और क्योंकि ऊषा चौधरी उर्फ ऊषा मेराज मंसूरी इस संगठन में लखनऊ से महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। तो उनका समाज उषा चौधरी के साथ कदम से कदम बढ़ा कर कार्य करेगा और उन्हें पार्षद पद की उम्मीदवारी पर विजय दिलाने की पूरी कोशिश करेगा।
*कितना पुराना है संगठन*
1947–75 में स्थापित काफी पुराना संगठन है तथा जनाब हाजी महमूद हसन( बाबू मंसूरी) इस संगठन के 15 वे अध्यक्ष हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य इस समाज में मौजूद गरीब लोगों की मदद करना हैं।
*क्या कहती संगठन को लेकर ऊषा मेराज मंसूरी उर्फ ऊषा चौधरी*
ऊषा मेराज मंसूरी उर्फ ऊषा चौधरी बताती है कि वह इस संगठन से काफी समय से जुड़ी हैं और संगठन भी उनकी हर तरह से मदद करता है। मेरा उद्देश्य समाज में मौजूद गरीब लोगों की मदद करना और खासकर उन महिलाओं की मदद करना है जो तमाम तरह की समस्या से गुजर रही है।
