संविधान दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। 

संविधान दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन। 

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-

लखनऊ:- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में डॉ० शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विधि संकाय में दिनांक 25 एवं 26 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें विधि संकाय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 26 नवंबर को कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आई विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ० ममता यादव ने लोकतंत्र की महत्वता को लेकर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि संकाय की डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ० शेफाली यादव ने कि। उक्त कार्यक्रम में डॉ० विजेता दुआ, डॉ गुलाब राय, डॉ मालिनी श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, शांभवी उपाध्याय, सगीर अहमद एवं सुष्मिता सिंह शिक्षक गण एवं अन्वेषा, उज्जवल, प्रणव, प्रत्यूष, वल्लभ, अमरीन, सैफ आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *