किन्नर समुदाय को शासन द्वारा चलाई जा रही योजना से किया गया जागरूक।
प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम प्रकाश ने बताया है कि 20 दिसम्बर को मीडिएशन हॉल, जनपद न्यायालय, लखनऊ में किन्नर समुदाय के व्यक्तियों को शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ संजय शंकर पाण्डेय व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ प्रेम प्रकाश व किन्नर समाज से किन्नर सोनी, किन्नर हिना, किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी, किन्नर गुड्डन, किन्नर सबा, किन्नर देबो व समाज कल्याण विभाग से अनुज श्रीवास्तव व उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य डा०सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। जिसमें जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ संजय शंकर पाण्डेय द्वारा उपस्थित किन्नर व्यक्तियों के समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयार पहचान पत्रो का वितरण किया गया, जिससे किन्नर समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ प्रेम प्रकाश द्वारा सभी उपस्थित जन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
