राज्य कर्मचारी संघ लखनऊ की समीक्षा बैठक हुई संपन्न।

राज्य कर्मचारी संघ लखनऊ की समीक्षा बैठक हुई संपन्न।

बीके चौधरी की रिपोर्ट-

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की बलरामपुर चिकित्सालय शाखा इकाई के चुनाव के संबंध में एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय ने की। वर्तमान जिला अध्यक्ष राजीव शुक्ला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय को बताया कि वर्तमान में बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ शाखा में गुटबाजी एवं जातिवाद का गतिरोध उत्पन्न है। इतना ही नहीं संघ संविधान के विधिक नियमों का पालन मनोनीत सदस्यों द्वारा नहीं किया गया है। जो चुनाव हेतु किया जाना चाहिए था। ऐसी परिस्थिति में चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ शाखा द्वारा उत्पन्न विरोध को देखते हुए संघ बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ शाखा का चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है। साथ ही वर्तमान में चुने गए पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह अग्रिम चुनाव तक करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शाखा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में संघ शाखा बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ की इकाई का संचालन उपाध्यक्ष होरीलाल और राजीव शुक्ला करेंगे। अग्रिम आदेश के बाद संघ के नियमों के अनुसार विधिक रुप से प्रांतीय संघ के नेतृत्व में बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ शाखा का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। साथ ही बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ शाखा के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला शाखा भाईचारा स्थापित करते हुए संघ को मजबूती प्रदान करें। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री कृष्ण गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष देव शरन शुक्ला, वर्तमान जिला अध्यक्ष राजीव शुक्ला इकाई शाखा, जिला उपाध्यक्ष सियाराम, जिलामंत्री शैलेंद्र सिंह, इकाई शाखा बलरामपुर प्रेम प्रकाश केसरी कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *