33 वां अखिल भारतीय जयकरण पहलवान, उस्मान खां व अमरजीत सिंह स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता 25 दिसंबर को।

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- 23 दिसम्बर 2022 को दंगल एवं लंगर समिति अध्यक्ष रमेश पहलवान ने बताया है कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आदि धर्मों की एकता के रूप में कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 25 दिसंबर को अपराहन 12:00 बजे आरडीएसओ स्टेडियम में शुरू होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम में जंगल की अध्यक्षता दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा कार्यक्रम में कुश्ती का उद्घाटन संजीव भूटानी डायरेक्टर जनरल आरडीएसओ द्वारा किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों के अतिरिक्त हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, रेलवे, सेना एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के पहलवान तथा गोरखपुर, बनारस, गाजीपुर, मेरठ, काशीपुर, नंदिनी नगर एवं लखनऊ के नामी पहलवान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त (पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में) अपनी मल्लकला का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *