गायत्री ज्ञान मंदिर का 379वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम हुआ संपन्न। 

 

आशीष तिवारी।

 

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत बी.एन. कालेज ऑफ फार्मेसी सीतापुर रोड़ बी.के.टी. लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 379वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रीय कार्यकर्ता हंस ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि नैतिक शिक्षा के बिना सम्पूर्ण शिक्षा अधूरी है ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। इस अवसर पर ऊषा सिंह ने भी अपने विचार रखे संस्था के निदेशक डॉ. आर.के. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर उमानंद शर्मा, हंस, ऊषा सिंह, एवं संस्था के चेयरमैन महेष सिंह पटेल, उपचेयरमैन रजत सिंह पटेल, संस्था के महानिदेशक रघुवीर कुमार, निदेशक डॉ. आर.के. सिंह एवं विभागाध्यक्ष सहित छात्र-छात्रायें संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *