मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गोंडा पुलिस ने धर दबोचा।

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गोंडा पुलिस ने धर दबोचा।

ब्यूरो नदीम अहमद की रिपोर्ट

गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद गोंडा के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर आजाद खान व अंकित सिंह को गिरफ्तार कर के उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल UP 43 AK 6579 व UP 45 AF 3158 व एक चाभी का गुच्छा बरामद किया है। आरोपियों ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत मोटरसाकिल चोरी की थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में एफआईआर पंजीकृत हुई थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस ने विधिक कार्यवाही की है। गिरफ्तारकर्ता टीम में उप निरीक्षक रामअशीष मौर्या, तिवारी बाजार चौकी इंचार्ज अजय कुमार तिवारी, पांडेबाजार चौकी इंचार्ज नागेश्वरनाथ पटेल मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *