भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक हुई संपन्न।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक बैठक हुई संपन्न।

ब्यूरो झांसी अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- बैठक में युवा मोर्चा भाजपा द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे युवा दिवस को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। 12 जनवरी को युवा मोर्चा द्वारा नगर मऊरानीपुर में मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। जिसमें कार्यकर्ताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों से बड़ चडकर मैराथन में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जैन रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल भोजवाल व संचालन महामंत्री वैभव चऊदा व आभार कवि शिवम के द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में अन्य अतिथि के रूप में सोहन सिंह घोष आईटी प्रभारी मऊरानीपुर, नीतेश राय, अंकित सिंह, सोहन घोष, संदीप पटेल, ह्रदेश वर्मा, मृत्युंजय गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, प्रबल प्रताप सिंह, राम लखन सेन, अमित सोनी, आनंद कुशवाहा, राज प्रताप, सत्येंद्रकपिल लांग्या, मनीष चौरसिया, दिव्यांश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
