खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को प्रतिबद्ध बीजेपी सरकार -धर्मेंद्र सिंह।

खेलों का जीवन में जीवन महत्वपूर्ण स्थान : धर्मेन्द्र सिंह।
संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- बैतालपुर में हो रहे स्व.हरिवंश मणि स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच का उद्घाटन भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। मैच के शुभारंभ में उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। आज ग्रामीण स्तर पर खेलों के माध्यम से लोगों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालने, उसे निखारने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का कार्य सरकार कर रही है।आज गांव गांव में ग्रामीण स्टेडियम बनाए जा रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में अलग-अलग खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को निकालने का कार्य करेगी। उन्हे प्रोत्साहित करेगी। जिसका सारा खर्चा सरकार वहन करेगी। स्थानीय जनता की मांग पर उन्होंने बैतालपुर कस्बे के अंदर एक बड़ा खेल का मैदान बनाने हेतु मंदिर समिति से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन मंत्री को पत्र लिखें उसको स्वीकृत कराने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी गांव में जमीन मिलेगी वहां ग्रामीण स्टेडियम बनेगा। जब गांव से शिक्षा क्षेत्र में खेल क्षेत्र में प्रतिभायें आगे बढ़ेंगी तभी गांव, जिला, क्षेत्र, राज्य एवं देश स्तर पर गांव का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति के अंदर व्यापक रूप से परिवर्तन आता है खेल से संगठन, अनुशासन एवं टीम भावना जागृत होती है जिसके माध्यम से वह अपने घर, गांव जिला समाज व देश के विकास में अपना योगदान देता है। उत्तर प्रदेश में सपा एवं बसपा की सरकारों ने चीनी मिल बेचने का कार्य किया। आज प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश में जगह-जगह चीनी मिल स्थापित करने का कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में देवरिया बैतालपुर में भी चीनी मिल स्थापित करने की योजना है। सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि खेल व्यक्ति के अंदर छिपे विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है। मनुष्य के जीवन में खेल का बहुत ही अहम योगदान है।

गांव की मेधाएं,कर रही देश का नाम रौशन- डाक्टर अजय मणि त्रिपाठी।
खेल आयोजन की अध्यक्षता कर रहे एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि खेल के माध्यम से आज देश विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रहा है। गांव की माटी से निकलकर गांव की मेधाएं ओलंपिक एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी पहचान दे रही। फुटबॉल मैच के आयोजक सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र, बुके माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान फुटबाल फाइनल मैच में नीरज शाही, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, संजय राव, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, डा.एस.एन.सिंह, अश्वनी पाण्डेय, सुरेश शुक्ल, पुण्य प्रकाश पांडेय, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, डा. हेमन्त मिश्र, के एन राय, मनमोहन, विनय जायसवाल, आदि उपस्थित रहे।
गाजे बाजे के साथ हुआ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत।
स्व.हरिवंश मणि स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच के उदघाटन सत्र हेतु बैतालपुर आगमन पर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह का डॉ.अजय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एवं बैतालपुर की जनता ने गाजे बाजे, माल्यार्पण एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रधानाचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी, आयोजक सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, राहुल मणि, संजय राव, पूर्व राज्यमंत्री नीरज शाही, सदर ब्लाक प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिलोकी त्रिपाठी, डा.एस एन सिंह, अश्वनी पाण्डेय, पुण्य प्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल, मनमोहन सिंह, सुरेश शुक्ल, विष्णु अग्रवाल, परमेश्वर पटेल, संजय गुप्ता, अजय कुमार त्रिपाठी, डब्ल्यू बरनवाल, उमेश धर द्विवेदी, प्रदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
