आर्म एक्ट में युवक को पुलिस ने भेजा जेल।

 

गंगेश पाण्डेय संवाददाता (देवरिया)

 

देवरिया:- सलेमपुर नगर के भठवा धरमपुर वार्ड निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। नगर के भठवा धरमपुर वार्ड के रहने वाले सुंदरम मिश्र पुत्र सुरेन्द्र मिश्र कुछ दिन पूर्व अनुआपार के रहने वाले दुर्गेश कुशवाहा की लाईसेंसी असलहा वन बैरल 12 बोर की अपने यहां लाये थे। कुछ दिन पूर्व अपनी बहन के शादी समारोह में लहराया भी था। जिसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो गई। इस मामलें में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *