मकर संक्रांति के दिन कंबल वितरण का कार्यक्रम धौला संस्थान द्वारा किया गया।

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के दिन ग्राम किशनपुर कौड़िया ब्लॉक सरोजिनी नगर जनपद लखनऊ में धवला सेवा संस्थान की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसमें 60 कंबल पात्र लाभार्थियों को वितरित किया गया। धवला सेवा संस्थान के कार्यक्रमों का आयोजन धवला शिक्षा स्वास्थ्य अनुसंधान एवं सेवा समिति की ओर से आयोजित कराया जाता हैधवला सेवा संस्थान निर्बल असहाय दलित पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके शिक्षा के उन्नयन एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है। शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास का कार्यक्रम चलाया जाता है तथा सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आवश्यकता पड़ने पर लोगों के बीच में प्रचार-प्रसार भी करता है ।संस्थान के वॉलिंटियर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गोष्ठियां कर तथा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते हुए जनकल्याणकारी कार्यक्रम करता रहता है। ओला सेवा संस्थान जन सहयोग जन कल्याण के लिए समर्पित होकर कमजोर निर्मल निम्न स्तर के लोगों की जीवन स्तर के सुधार के लिए निरंतर प्रयत्नशील है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *