सभी दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं से मिलेगा लाभ।


प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लखनऊ कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बना न होने की स्थिति में सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के लाभ से सभी पात्र दिव्यांग व्यक्ति लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए लखनऊ में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार “रतन स्क्वायर आधार सेवा केन्द्र, विधान सभा मार्ग, लखनऊ में 16 जनवरी 2023 एवं 17 जनवरी 2023 को सभी आयुवर्ग के दिव्यांगजनों के नवीन आधार कार्ड बनाये जाने, आधार कार्ड में संशोधन आदि हेतु एक बृहद शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्घाटन मधुरेन्द्र कुमार पर्वत, उपनिदेशक, मुख्यालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कर कमलों द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित अनेक दिव्यांग व्यक्तियों के आधार संशोधन का कार्य पूर्ण कराने के साथ-साथ कुल 32 दिव्यांगजनों के नवीन आधार कार्ड निर्गत किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की गयी।
