स्नातक चुनाव में जीत की सपा ने बनाई रणनीति।

ब्लाकवार प्रभारी बना, सौंपी गई जिम्मेदारी।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)
देवरिया:- समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक बांस देवरिया स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार करूणाकांत मौर्य को विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति एवं पार्टी द्वारा नामित चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के निर्देश पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार प्रसार हेतु जिला चुनाव संचालन समिति का गठन एवं पार्टी नेताओं को ब्लाकवार प्रभारी बना कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला चुनाव संचालन समिति डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में गठित की गई जिसमें पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व सांसद कनकलता सिंह पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी,राम भुआल निषाद, पूर्व विधायक सुरेश यादव, डॉ आशुतोष उपाध्याय, गजाला लारी, मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव सलेमपुर, अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, पूर्व प्रत्याशी बरहज मुरली मनोहर जायसवाल, पूर्व प्रत्याशी देवरिया सदर अजय प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओ पी यादव , पूर्व चेयरमैन रामप्यारे यादव, पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव, अभिषेक त्रिपाठी, विवेक पटेल, रमाशंकर यादव प्रमुख, विजय रावत, चौधरी बेचुलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद उदय प्रताप यादव, अशोक सिंह कुशवाहा, नि जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल,उद्भव नारायण सिंह, मो इस्माईल अंसारी, अवधेश चौधरी, अरविंद साहनी, दशरथ मौर्या एवं जिला महासचिव मुराद अली बेग को बनाया गया है। जिला चुनाव संचालन समिति के नेताओं को प्रचार प्रसार एवं मतदान कार्य सम्पन्न कराने हेतु ब्लाकवार प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। जिसके तहत पूर्व सांसद कनकलता सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव को देवरिया विकास खण्ड, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव एवं पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव को बैतालपुर, अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह को गौरी बाजार, पूर्व चेयरमैन रामप्यारे यादव व जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय को देसहीं देवरिया, पूर्व प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी उर्फ़ राजन व विवेक सिंह पटेल को तरकुलवा, पूर्व मंत्री ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी को पथरदेवा पूर्व विधायक गजाला लारी को रामपुर कारखाना, ब्लाक प्रमुख रमाशंकर यादव को भटनी, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय को भाटपार रानी, पूर्व विधायक सुरेश यादव व ओ पी यादव को लार, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी व पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद को सलेमपुर, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव व विजय रावत को भागलपुर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक सिंह कुशवाहा को बनकटा, पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल को बरहज, पूर्व जिला अध्यक्ष गेनालाल यादव, बेचुलाल चौधरी व उदय प्रकाश यादव को भलुअनी एवं पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद व पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह को रूद्रपुर विकास खण्ड की जिम्मेदारी दी गई है और अपेक्षा की गई है कि मतदान तक निर्धारित वि खण्ड में रहकर पार्टी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य के पक्ष में प्रचार प्रसार एवं मतदानकार्य संपन्न करावें जिससे जीत सुनिश्चित हो सके। बैठक की अध्यक्षता डॉ दिलीप यादव एवं संचालन महासचिव मुराद अली बेग ने किया। बैठक में राजवंशी राजभर,अशोक यादव, अशोक मद्देशिया, रणवीर यादव, पंकज वर्मा, कमलापति प्रजापति, एन पी यादव, मुनीवर मिश्र, नित्यानंद तिवारी, नसीम लारी, दिब्यांश श्रीवास्तव, विवेक रंजन, उमाशंकर यादव आदि सम्मिलित रहे।
