नगर निगम का गड़बड़झाला।

हॉउस टैक्स घोटाले के बाद अब स्थानांतरण का खेल। 

धीरज बक्शी विशेष संवाददाता।

 

नगर निगम जोन 8 बना नरक निगम।

 

लखनऊ:- लगातार हॉउस टैक्स घोटाले को लेकर सुर्खियों में चल रहा नगर निगम जोन आठ अभी इस प्रकरण को ठंडा भी नहीं कर पाया है कि बाबुओ के ट्रांसफर का खेल सामने आ रहा है कि ट्रांसफर होने के बावजूद भी जोनल अधिकारी कर्मचारियों की कमी बताकर अपने चहेते बाबुओ के ट्रांसफर रुकवाने में लगे है और उन्हें कार्यमुक्त नहीं कर रहे है। मामला कर विभाग के दूसरे श्रेणी लिपिक शिव प्रकाश थारू का है जिनका ट्रांसफर बीते वर्ष 2022 सितम्बर माह में नगर आयुक्त द्वारा उद्धान विभाग ट्रांसफर हो गया था और नविन तैनाती विभाग में तत्काल ज्वाइन करने का निर्देश जारी किया गया था इसके बावजूद छह माह से लगातार लिपिक अपनी कुर्सी नगर निगम जोन आठ में ही तैनात है। जानकारी मुताबिक ट्रांसफर के बाद लिपिक ने उद्धान विभाग में ज्वाइन भी कर लिया है लेकिन उन्हें जोनल अधिकारी विभागीय कार्य मुक्त नहीं कर रहे है। वहीँ हॉउस टैक्स घोटाला प्रकरण में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने तत्कालीन जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह व आर आई रूचि यादव के खिलाफ 10 जनवरी को विभागीय जाँच के आदेश प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को जारी किये है। जिससे हड़बड़ाए जोनल अधिकारी जोन 8 सुजीत श्रीवास्तव ने आर आई रूचि यादव को एक माह की छुट्टी पर भेज दिया है ताकि मामले को ठन्डे बस्ते में डाला जा सके नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए नगर निगम जोन 8 के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *