News

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली:- हिंदू जागरण मंच।

आशीष तिवारी।

 

लखनऊ:- 23 जनवरी 2023 को हिंदू जागरण मंच लखनऊ जिला संयोजक सूर्यभान विश्वकर्मा शांडिल्य के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं अमृत महोत्सव पर स्कूटर इंडिया गौरी स्थित छठ पूजा स्थल पर माता का पूजन विधि विधान से कर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता तिरंगा ध्वज व मोटर साइकिल के साथ यात्रा में शामिल हुए और सुभाष चौक परिवर्तन चौक पहुंचे। प्रांतीय कार्यालय प्रमुख कृष्ण कुमार (बाबू मिश्रा) ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। वे आजीवन भारतीय स्वाधीनता संघर्ष के लिए युद्ध तथा सैन्य संगठन में रत रहते हुए भारत को आजादी दिलाने के प्रभावी एवं सार्थक प्रयास किये। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। इनके द्वारा दिया गया *जय हिंद* का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। *तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा* का नारा देकर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ हुंकार भरी। आजाद हिंद सरकार ने वादा किया था *बांटो और राज करो* की उस नीति को जड़ से उखाड़ फेंकने का, जिसकी वजह से भारत सदियों तक गुलाम रहा। कार्यक्रम के संयोजक अभय गौरव बाजपेई, सहसंयोजक संतोष सिंह तिलन, सहसंयोजक घनश्याम तिवारी, युवा प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, जिला संपर्क प्रमुख बृजेश सिंह, जिला प्रचार प्रमुख संतोष सिंह, जिला आर्थिक प्रमुख सुरेश कनोजिया, जिला स्वावलंबन प्रमुख नरेंद्र साव, जिला भूमि अतिक्रमण प्रमुख दिनेश उर्फ सोनू सिंह, विधि शैलेंद्र यादव, सूचना संग्रह कुलदीप शर्मा, कार्यालय शिवानंद धीमान, सरोजनीनगर सहसंयोजक दीपक सिंह, ए०के० सिंह, ब्लॉक संयोजक सरोजनीनगर बृजेंद्र माल संयोजक यशवीर, मलिहाबाद संयोजक दुर्गेश पांडेय, मनोज प्रजापति, छोटे गौतम, राज कनौजिया, अंबुज, बृजेश, अनुराग, रामलाल, राममिलन, नन्हके सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *