रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- 26 जनवरी 2023 को *74वें गणतंत्र दिवस* के *पावन पर्व* पर पुलिस आयुक्त लखनऊ एस0बी0 शिरडकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ मे *ध्वजारोहण* किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लखनऊ एस0बी0 शिरडकर द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को *भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास* से अवगत कराया गया तथा यह *शपथ दिलायी* गयी कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यो का पूरे *मनोयोग व ईमानदारी* से निर्वाहन करते हुये देश की *एकता व अखण्डता* को बनाये रखेंगे तथा देश की प्रगति में *अपना योगदान* देंगे साथ ही पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियो को पुरस्कृत करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
