खिरक कटेरा देहात में शांति भंग करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अनुज श्रोत्रीय ब्यूरो झांसी

 

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश कुमार एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह के कुशल निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र कटेरा के मसीदन खिरक ग्राम कटेरा देहात में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी पहलवान पुत्र गनू कुशवाहा एवं सरमन पुत्र बले कुशवाहा निवासीगण मसीदन खिरक ग्राम कटेरा देहात के खिलाफ धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत विगत दिवस गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा आज उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक यादराम सिंह, मूलचंद सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *