चार धाम यात्रा से लौटे भक्तों का ग्रामीणों ने किया स्वागत।

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

झांसी:- चारों धाम की यात्रा पूरी कर घर लौटकर आये झांसी जिले के ग्राम पुरवा निवासी समाजसेवी हनुमत सिंह सोलंकी का परिजनों समेत ग्रामवासियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार ग्राम पुरवा निवासी समाजसेवी हनुमत सिंह सोलंकी एक माह की चारों धाम की यात्रा पर निकले थे। आज दोपहर वह घर वापिस लौट कर आये। उनके घर आगवन पर डी जे और ढ़ोल नगाड़ो के साथ ग्राम के बाहर बगराज मंदिर पर इकट्ठा हुए ग्रामवासियों ने गर्मजोशी के साथ फूलमाला पहिनाकर स्वागत किया। परिजनों समेत ग्राम के गणमान्य लोगों के साथ बगीचा में राम जानकी मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके पर जागेश्वर प्रसाद पटेरिया, नाथूराम पटेरिया, चंद्रभान बाजपेयी, सुदर्शन सिंह, द्वारिका प्रसाद पटेल, बाल किशुन पटेल, करन सिंह चौहान, मुलायम सिंह परिहार, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, प्रताप सिंह परिहार, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह सेंगर, रघुराज सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, महेन्द्र सिंह सोलंकी, राहुल सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, रिंकू सिंह चौहान, जगदीश सिंह राठौर, ज्ञान सिंह, लाखन सिंह, राकेश पटेरिया, छत्रपाल सिंह, हल्के भैया, बॉबी सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान, अमित सिंह, संतोष रैकवार, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, जबर प्रसाद, सुखनंदन सहरिया, मन्नूलाल, पप्पू बुनकर, कालका प्रसाद सहित ग्राम के गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *