सिक्कों से तौल कर प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी)

 

झांसी:- अपना दल एस अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहमद खान मंसूरी का झांसी जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बा रानीपुर के नझाई बाजार के प्रांगण में सिक्को से तौल कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा रही।

कार्यक्रम के आयोजक गजेन्द्र कल्लू लिधोरया ने उपस्थित अतिथियों का माल्यापर्ण एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

म्यूजिकल ग्रुप की कलाकार शारदा देवी एवं फिरोज खान द्वारा स्वागत गीत और फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथि का 10 रुपये के सिक्कों से तुलादान किया।

 

अपने सम्मबोधन में मुख्य अतिथि ने सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश में अपना दल का प्रभाव एवं विस्तार करने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है।उसको पूरी बफादारी से पूरा करने का प्रयास करते रहेगें।

दीपमाला ने कहा प्रदेश के गरीवों मजदूरों किसानों एवं बंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अपना दल का गठन किया गया है।

जिस प्रकार से आप लोगों ने विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से जीती थी। उसी प्रकार आगामी चुनाव में भी विजयश्री दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरा मिशन कार्य कर रहा है।

 

 

कार्यक्रम का संचालन बृज बिहारी राज ने किया। आभार आयोजक श्रीमती सोनिया गजेंद्र लिधोरिया एवं अनूप गुप्ता ने किया। इस दौरान रामचंद्र पटेल,दीपचंद्र पटेल, आर के अहिरवार,अरविंद पटेल आदि ने भी विचार व्यक्त किये। 

 

इस दौरान जमना प्रसाद लिधोरया, पार्षद कमलदीप राय, पार्षद राजेश आर्य, शकूर खा,हाजी इब्राहिम ,राजेन्द्र लिधोरया,भागीरथ बिरा, हबीब माते, निजाम मास्टर, इंद्र कुमार परासर, जावेद, बल्लू कुशवाहा, लल्ला यादव, रमेश फतेपुरया, डॉ अरविंद खरे, दीपक प्रधान, घनश्याम, वहीद खा, भागचंद साहू,चांद खा, राजेश सेंगर, संजय चन्दा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *