धीरज कुमार निगम और उनकी टीम ने गुम मोबाइल एक घंटे में किया बरामद।

जीत नारायण ब्यूरो लखनऊ।
लखनऊ:- आपको बता दें की राजेश कुमार नामक व्यक्ति जोकि गोरखपुर जनपद के कुसमी बाजार के रहने वाले है और जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को पढ़ाते है आज वह अपने पुत्र का इलाज कराने अपने परिवार के साथ लखनऊ के केजीएमयू में आए थे। जिसके बाद वह किसी काम से अमीनाबाद थाना क्षेत्र के नजीराबाद चौकी के अंतर्गत झंडे वाले पार्क आए, जहां पीड़ित का मोबाइल कहीं गुम हो गया था। जिसके बाद पीड़ित ने चौकी इंचार्ज नजीराबाद धीरज कुमार निगम को अपने मोबाइल गुम होने की सूचना दी, तभी चौकी इंचार्ज नजीराबाद ने तत्परता दिखाते हुए अपने सहयोगी एसआई दीपक कश्यप व हमराही पवन यादव जो अमीनाबाद थाने पर सीसीटीएनएस में तैनात है, जिन्होंने बिना समय गवाए सर्विलांस की मदत से एक घंटे की कड़ी मशक्कत से राजेश के मोबाइल को लालबाग से बरामद कर उनको सुपुर्द कर दिया। गुम मोबाइल की उम्मीद खो चुके राजेश ने बताया की आज रात 10 बजे की ट्रेन से ही उनकी गोरखपुर की वापसी थी, लेकिन जब उनको मोबाइल वापस मिला तो उनके चहरे पर मुस्कान लौट आई। राजेश व उनके परिवार ने उनकी भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए उनको और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
