शांति भंग करने के आरोप में एक साथ दर्जन भर महिला पुरुष गिरफ्तार।

अनुज श्रोत्रीय ब्यूरो (झांसी)
झांसी:- जिले से अंतर्गत आने वाले थाना कटेरा क्षेत्र में बिभिन्न स्थानों पर झगड़ा फसाद करने के आरोप में थाना कटेरा पुलिस नीरज गुप्ता पुत्र स्व हरिराम गुप्ता, शिवम पुत्र आनन्द डेंगरे, शैलेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश डेंगरे, निवासी गण मुहल्ला पुराना बाजार कटेरा, ग्यादीन पुत्र ढूल्लन, तेजकुमारी पत्नि ग्यादीन, ममता पत्नि राजू, मिथला पत्नि फूलचंद, निवासीगण मुहल्ला रावनपुरा कटेरा देहात व जहूर खां पुत्र रहमान खां, रुखसाना पत्नि जहूर खां, इस्लाम पुत्र रहमान खां, हसीना पत्नि इस्लाम खां निवासीगण ग्राम भटा थाना कटेरा जनपद झाँसी को गिरफ्तार कर धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत चालान किया। गिरफ्तार करने बाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार, उपनिरीक्षक यादराम सिंह, कांस्टेबल शिवाजी पटेल, महिला कांस्टेबल आकांक्षा, महिला कांस्टेबल अनीता, महिला कांस्टेबल महिमा शुक्ला मौजूद रहे।
