असलहा लहराते हुये स्टंट करने वाले 2 स्टंट बाज चढ़े पुलिस के हत्थे।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।

लखनऊ:- पुलिस आयुक्त लखनऊ एस०बी० शिरडकर द्वारा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं पूर्व में घटित घटनाओं का अनावरण किये जाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिये गये आदेशो के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी शिवासिम्पी चनप्पा व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त इन्द्र प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशान्त कुमार मिश्रा के गठित टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो जिसमें रूमी गेट के आस-पास असलहा लहराते हुये खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले दो स्टंटबाज मोहम्मद नईम कुरैशी उम्र 25 वर्ष पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी 175/57 मौलवीगंज, थाना अमीनाबाद, लखनऊ व दूसरा जीशान कुरैशी उम्र 24 वर्ष पुत्र निजाम कुरैशी निवासी 163/83 चिक मण्डी, थाना अमीनाबाद, लखनऊ को सात फरवरी 2023 को रूमी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लेकर दोनों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवक रूमी गेट के आस-पास असलहा लहराते हुये खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे। नईम कुरैशी जो कि बी०ए० तृतीय वर्ष का छात्र है व जीशान कुरैशी की कपड़े की दुकान है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक परमानन्द सिंह व हेड कांस्टेबल अब्दुल क़य्यूम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *