डाक्टर के साथ बलवा कर मारपीट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा,भेजा सलाखों के पीछे। 

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा) 

 

गोंडा:- तेज तर्रार एसपी गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा कर मारपीट करने के दो आरोपी पवन कुमार तिवारी श्याम जी उर्फ विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने दिनांक 05.02.2023 को पुरानी रंजिश के चलते अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी डा0 अखिलेश त्रिपाठी पुत्र कमला प्रसाद त्रिपाठी को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्घ में वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर में एफ आई आर पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह भानु प्रताप सिंह मय टीम थाना कोतवाली नगर गोंडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *