“आपकी सरकार कितनी वफादार” 

बलरामपुर अस्पताल में जनता की समस्याओं को लेकर पत्रकार एसोसिएशन ने लगाया कैम्प।

संजय सक्सेना (वरिष्ठ संवाददाता) लखनऊ। 

 

लखनऊ:- अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा बलरामपुर अस्पताल में ओपीडी के सामने “आपकी सरकार कितनी वफादार ” बैनर तले मरीजों एवं उनके तीमारदारों की समस्याओं के सम्बन्ध में एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग सौ मरीजों व तीमारदारों ने कैम्प में आकर बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही लगभग 90% सुविधाए मिल रही है। वही लगभग 10% लोगों का कहना था कि दवाएं व जांच आदि हम लोगों को बाहर से लिखी जाती हैं। अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ द्वारा एक कैंप लगाकर जनता और सरकार की दूरियों को समेटने के लिए, सरकारी योजनाओं से वंचित जनों, सरकारी भ्रष्टाचार के शिकार लोगों तथा कर्मचारियों की शिकायतों को सरकार और शासन तक पहुंचाने, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था तथा अव्यवस्था, मरीजों के इलाज में लापरवाही, बाहर की दवा लिखना, पैथालॉजी जांच के लिए बाहर भेजना जैसी मरीजों की तमाम समस्याओं से सरकार और शासन को अवगत कराने के लिए बलरामपुर अस्पताल में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र की अगुवाई में आपकी सरकार कितनी वफादार कैम्प लगाया गया। अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन लखनऊ के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर व अन्य विभागों में जाकर मरीज व तीमारदारों से अस्पताल प्रशासन द्वारा मिल रही सुविधाओं व असुविधाओं के बारे में जाना। अधिकांश लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मिल रही सुविधा की प्रशंसा की तथा यह भी कहा कि पर्चा बनवाने के लिए जहाँ लम्बी लम्बी लाइन में खड़े होने के बाद डाक्टर व जांच कराने के लिए घन्टों इन्तजार करना पड़ता है। तीमारदार साथ न होने पर मरोजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कैम्प में 25 से अधिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, कैम्प में 100से अधिक मरीजों तथा उनके तीमारदारों का साक्षात्कार लिया गया।कैम्प में केन्द्रीय संचालन समिति के सत्यपाल सिंह,अजय मिश्रा, अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष एल एन गौतम, संतोष सिंह, महासचिव जितेश श्रीवास्तव,नबी अहमद, हेमन्त, सचिव आर सी शर्मा, रामू गौतम, सहित पत्रकार ब्रह्मलेखनी एवं वीडियो एडीटर बीएलन्यूज समीर हाशमी वीडियो , उन्ना क्राइम विरोधी समाचार पत्र दिल्ली के यूपी प्रमुख शरद शुक्ला, पब्लिक लहर के इरफान कुरैशी,एन बी टी के वसीम अंसारी पत्रकार स्वतंत्रत प्रिय गुप्ता, पत्रकार इन्द्र जीत शर्मा, पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव वह अनिल कुमार श्रीवास्तव,सोनू गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *