108 कुण्डीय शस्त्रचण्डी महायज्ञ हुआ सम्पन्न।


अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो चीफ (झांसी)
झांसी:- जिले के कस्बा टहरौली के श्रीअंश आश्रम पर 108 कुण्डीय शस्त्रचण्डी महायज्ञ पुर्णाहुति के साथ सम्पन्न किया गया। 7 दिवसीय कार्यक्रम में कल ( 14 फरवरी ) आखरी दिन सर्वजातीय सामूहिक 21 कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम रखा गया है। यज्ञ के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा एवं देवी भागवत कथा का आयोजन भी किया गया। इसी स्थान पर नाथेश्वर धाम के मुख्य पीठाधीश्वर ओमकारजी महाराज के तीन दिवसीय दिव्य दरवार का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर यज्ञाचार्य श्रीअंशजी महाराज, सुभनेत्र महाराज आदि शामिल रहे जबकि यजमानों में दिलीप मुदगिल, विनीत श्रोत्रिय, राजेश कुमार सिंह पूर्व डीएसपी, नंदराम सोनी, अशोक पटेल, हरप्रसाद कुशवाहा, लखन लाल शर्मा, महेश चंद्र बिरथरे, रवि शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि बमनुआ, रितेश मिश्रा, उमेश शरण, नरेश सोनी, विष्णु गोविन्द गौतम, लखन लाल बुंदेला, धनीराम कुशवाहा, नरेश मोदी, ओमकार कुशवाहा एवं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भारत कांत तिवारी का विशेष योगदान है।
