उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया फखरपुर थाने का औचक निरीक्षण।

क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने आराक्षियों से पूछताछ करते हुऐ बीट रजिस्टर मेंटेन करने के दिये निर्देश।

कपिल शुक्ल विशेष संवाददाता (बहराइच)
बहराइच:- आने वाली महाशिवरात्रि और होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह ने फखरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया व समस्त उपनिरीक्षक व बीट आरक्षीयो के साथ त्यौहार रजिस्टर की जांच की एवं क्षेत्र में अब तक घटी घटना दुर्घटना के बारे में जानकारी ली इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ने कहा की जहां-जहां पर होलिका स्थल का विवाद है वहाँ पर समय रहते बीट प्रभारी मौके पर जाकर जांच करें वह उन्हें तत्काल प्रभाव से नियामानुसार मामले का निस्तारण करें महिला बीट प्रभारियों को निर्देशित किया की बीट रजिस्टर को मेंटेन करके गांव गांव जाकर सखी सहेलियों से वार्तालाप करें वह उन्हें कानून की जानकारी प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं को जागरूक करें उपजिलाधिकारी ने बताया जिस जगह भी होलिका स्थल की जमीन पर कब्जे दारी की सूचना मिले उस जगह को लेखपाल लेकर तत्काल प्रभाव से खाली कराएं कहीं भी रंग में भंग ना पड़े हर जगह सम्भ्रांत लोगों की टीम बनाकर वार्ता करे जिस भी शिवालय पर शिव बारात या शोभायात्रा निकलने की सूचना है समय रहते तत्काल अवगत कराकर परमिशन कराने के निर्देश दें जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इस मौके पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया 356 जगहों पर होलका जलाई जाती हैं बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया अपने अपने क्षेत्र की जांच कर रिपोर्ट करे। इस मौके पर एस एस आई बिंदेश्वरी यादव के साथ समस्त पुलिस स्टॉप मौजूद रहा।
