News

मुख्य अभियंता की मौजूदगी में लगा विद्युत शिविर 

मनोज कुमार

झांसी:- विकासखंड बंगरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खिसनी बुजुर्ग में मुख्य अभियंता विद्युत पार्थिव सिंह एवं अधीक्षण अभियंता सरीन अग्रवाल व उपखंड अधिकारी अनिल सागर एवं अवर अभियंता सुभाष कुमार की उपस्थिति में विद्युत शिविर लगाया गया। जिसमें 57 लोगों के द्वारा बिजली बिल भुगतान 1,25,000 रुपए जमा करवाया गया।

मुख्य अभियंता पार्थिव सिंह एवं अधीक्षण अभियंता सरीन अग्रवाल के द्वारा सभी बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का सदुपयोग एवं समय से बिल भुगतान करने के बारे में बताया गया। साथ में उन्हें यह भी निर्देशित किया गया कि आपको किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप उसके बारे में हमें एवं हमारे अधीनस्थ कर्मचारियों को अवगत करा सकते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान खिसनी बुजुर्ग फौजी एवं लाइनमैन पर्वत सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *