बीती रात्रि में अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग।

परमात्मा मौर्या संवाददाता (गोंडा)
करनैलगंज:- बीती रात्रि में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से कई दुकानों का नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक कस्बा स्थित मौर्य नगर चौराहे पर रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें भोले पाण्डेय के होटल, विपिन सोनी की कुर्सी की दुकान, हारून के फल की दुकान तथा रामलीला भवन के पीछे एक सब्जी के गोदाम की दुकान में आग लगने से दुकानदारों का भारी नुकसान हुआ। आग लगने के बाद दौड़े स्थानीय लोगो वा दमकल द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया,अन्यथा और ज्यादा क्षति हो सकती थी।
