धनुष यज्ञ के साथ रामलीला का हुआ समापन

फखरपुर(बहराइच)थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम नंदवल बाजार के हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल मेला में हो रही रामलीला में आज समापन के दिन धनुष यज्ञ,राम बारात, राम विवाह, राम कलेवा की लीला दिखाई गई।
बताते चलें राम जानकी मंदिर (ठाकुर द्वारा)से राम बारात का आयोजन किया गया।बारात में बैण्ड बाजा, गोला तमाशा, नृत्यांगना व भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।बारात रामलीला पण्डाल में आकर राम कलेवा का आयोजन किया गया। कलेवा में महिला नृतयोंगनाओ द्वारा मीठी ,मीठी गलिया सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया।मेला अध्यक्ष/प्रबन्धक सुकई वर्मा,अजय यादव व कमेटी के सदस्यों ने भगवान को कलेवा खिलाकर यथोचित दक्षिणा देकर भगवान की आरती उतारी तथा रामलीला का समापन कर दिया गया।इस मौके पर देवता निषाद, बेलास काका ,सोमदत्त भास्कर ,शुभकरण यादव, सुखराम भास्कर,सुसील चौधरी, बृजेश गुप्ता,मिट्ठू निषाद,जगदीश भास्कर आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

वेद प्रकाश श्रीवास्तव
फखरपुर, बौंडी-बहराइच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *