किसान सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए 2 लोगों ने की दावेदारी

अनुज श्रोत्रिय
किसान सेवा सहकारी समिति रानीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 2 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें 3 बजे चुने गए संचालकों के द्वारा मतदान किया जाएगा।
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए बीनू सिंह पत्नी प्रदीप सिंह गौर एवं मुकेश राय पुत्र मोहनलाल के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए छोटे लाल कुशवाहा पुत्र मनु एवं मनोहर लाल पुत्र रामदास के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। चुनावी प्रक्रिया 3 बजे शुरू होगी। चुनाव मतदान के तुरंत बाद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मऊरानीपुर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार एवं चौकी प्रभारी रानीपुर पंकज कुमार मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद रहे।
