किसान सेवा सहकारी समिति भंडरा पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सभापति और उपसभापति

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी

मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत किसान सेवा सहकारी समिति भण्डरा के लिए सभापति तथा उप सभापति का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ साथ में विभिन्न संस्थाओं में डेलीगेट भेजे जाने के लिए प्रपत्र भरे गए। रविवार को किसान सेवा सहकारी समिति भण्डरा में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान भावचरन पटैरिया पुरवा को सभापति तथा मीरा देवी पटेल पंचमपुरा को उप सभापति निर्विरोध घोषित किया गया। वही कदौरा से देवप्रकाश अहिरवार, खकौरा से जानकी प्रसाद, घाटकोटरा से देवेन्द्र कुमारी, पठा से अजीत सिंह चौहान, बसरिया से बृजेश पटेल, भण्डरा से राकेश पटेल, भानपुरा से रामकिशन कुशवाहा आदि पहले ही सीमित सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए जा चुके है। इसी के साथ जिला सहकारी बैंक झांसी के लिए गिरजादेवी, पन्नालाल पटेल, उमादेवी पटेल, बीरपाल सिंह परिहार, बृजेश पटेल, स्वामी प्रसाद। जिला सहकारी विकास संघ के लिए जगतराज रिछारिया, उर्मिला कुशवाहा। केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार के लिए महेंद्र पाल सिंह सोलंकी पुरवा, हरमुख सिंह परिहार घाटकोटरा, भगवानदास चढ़ार भण्डरा। क्रय विक्रय सहकारी समिति मऊरानीपुर के लिए जानकी प्रसाद खकौरा, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा, रामकिशन भानपुरा, भूपेंद्र सिंह परिहार घाटकोटरा, राकेश पटेल भण्डरा, इंद्रजीत सिंह राना देवरीघाट। ब्लाक युनियन मऊरानीपुर के लिए बीरपाल सिंह, जोगेंदर प्रताप सिंह, देवप्रकाश अहिरवार, विक्रम सिंह परिहार, भुजवा, गिरजा देवी, पन्नालाल पटेल, महेश कुमार, भगवत, विजय बहादुर, हरिओम पटेल, देवेन्द्र पटेल, स्वामी प्रसाद, देवा सिंह। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता लखनऊ के लिए करन सिंह राना देवरीघाट। शीत संग्रह लखनऊ के लिए बीरपाल सिंह घाटकोटरा आदि को डेलीगेशन के रूप में प्रपत्र भरकर भेजा गया है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बीर सिंह यादव, निर्वाचन प्रभारी राजेश कुमार सिंह, जागेश्वर प्रजापति, रामचरन श्रीवास आदि की देखरेख में सहकारिता का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *