किसानों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन।
किसानों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन।

परमात्मा मौर्या ( संवाददाता गोंडा )
गोंडा:- विकास खंड झंझरी के अंतर्गत ग्राम हनुमंत नगर पांडेय पुर में सोमवार को कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा किसानों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी व विशिष्ट अतिथि डॉ० मुकेश पुरी, डॉ० योगेंद्र तिवारी अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली रहे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शिविर में करीब 300 किसानों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उचित सलाह दी गई।
कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा किसानों को स्वास्थ्य किट उपलब्ध कराई गई। जांच शिविर में छाबड़ा खाद भंडार, तिवारी खाद भंडार हनुमंत नगर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गुप्ता खाद भंडार, बजरंगबली पांडेय खाद भंडार, कंपनी के प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, विवेक शुक्ल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
