भद्रकाली मंदिर पर आज होगा सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी

मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत भदरवारा स्थित प्राचीन मावली माता मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 30 मार्च गुरुवार को समस्त ग्राम व क्षेत्रवासियों के सहयोग से 11 सामुहिक कन्या विवाह आयोजित होंगे। जिसकी तैयारीयां पूरी कर ली गई है। आयोजक कमेटी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायिका डॉ रश्मि आर्य, पप्पू सेठ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आंनद सिंह परिहार ब्लांक प्रमुख मऊरानीपुर, भदरवारा जिला पंचायत सदस्य एवं निर्माण समिति अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह झांकरी एवं क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान वर वधुओं को आशीर्वाद देंगे। वही मां भद्रकाली मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि 31 मार्च से 7 अप्रैल तक मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण में विशाल मेला तथा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 4 अप्रैल की दोपहर से देर शाम तक विशाल रूप में ताड़का का वध हाथी घोड़ों द्वारा किया जायेगा। जो मेले का मुख्य आकर्षण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *