प्रधानाध्यापक को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी
झांसी- मऊरानीपुर तहसील के कंपोजिट विद्यालय घाटकोटरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे रघुराज सिंह सोलंकी को अतिथियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर, शाल, श्रीफल, धार्मिक ग्रंथ देकर समारोह के दौरान स सम्मान विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास ने कहा की शिक्षक वह होता है जो समाज के साथ साथ बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देता है। जिससे बच्चों में गुरु के प्रति आस्था और अधिक बढ़ जाती है शासन के नियमानुसार सेवानिर्वित होना एक नियम है जिसका पालन सभी करते है। रघुराज सिंह सोलंकी ने प्रधानाध्यक एवं शिक्षक के तौर पर जो सेवाएं विद्यालय को दी है जिससे विद्यालय परिवार उनका सदा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राघवेंद्र सिंह चौहान पठा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह झांकरी, प्रधान प्रतिनिधि हरमुख सिंह परिहार, नाथूराम पटैरिया आदि रहे। धर्मवीर, धर्मेंद्र कुमार, सुशांत खरे, राजेश श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह परिहार, हरि सिंह परिहार, महीपत, नंदकिशोर, जाकिर हुसैन, सपना, ऊषा, अनीता, अपूर्वा, सुमन, शीला, चंद्रप्रभा, नेहा आदि अध्यापकों के साथ सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह परिहार, महेंद्र सिंह सोलंकी, सुभाष मोर्य, कृष्णकुमार पटैरिया, अमित परिहार, सूरज सिंह राठौर, सुरेंद्र कुमार, राहुल सिंह सोलंकी, जगतराज रिछारिया, अवधेश सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह परिहार, दयाराम चढ़ार, प्रेमनारायण, गोलू हरनारायण सैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरमुख सिंह परिहार ने तथा संचालन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया।
