माता रानी का वृहद हवन एवं जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
माता रानी का वृहद हवन एवं जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

अभिषेक कुमार
लखनऊ:- बीते बुधवार को दुर्गा अष्ठमी के उपलक्ष्य में जागरण उत्सव समित चुन्नी लाल ठाकुर द्वारा के तत्वाधान में माता रानी का बृहद हवन एवं जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता के जागरण में भक्तो का तांता लगा रहा। आपको बता दें चुन्नी लाल ठाकुर द्वारा 100 वर्ष पुराना मंदिर है। यहाँ माता ज्वाला देवी की ज्योति विगत वर्षों की भांति दोनों नवरात्री में ज्वाला देवी से आकर 10 दिनों तक भक्तों को दर्शन देती हैं। बीते गुरुवार को माता का भंडारा सायं 5 बजे से माता की इच्छा तक चलता रहा एवं माता ज्वाला देवी की विसर्जन शोभा यात्रा रकाबगंज चुन्नी लाल ठाकुर द्वारा से प्रारंभ होकर यहियागंज मेडिकल कॉलेज होते हुए शहीद स्मारक पर मातारानी के विषर्जन के बाद समाप्त हुई। विसर्जन के बाद वहां पर माता के प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक मंडल में पंडित ओम प्रकाश दुबे, श्रीधर गुप्ता, राजू गुप्ता, मनीष दीक्षित, सूर्य शुक्ल, सी०एम दुबे, कमल साहू, अजय चौरसिया, पिंटू दीक्षित, रामकुमार, पवन गुप्ता, शुभम दुबे, महेश गुप्ता, सरोजनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सरिता गुप्ता, अभिषेक, मनीष दुबे, अनिल दुबे आदि लोग सम्पूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
