उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया संचारी रोग व स्कूल चलो अभियान का एक साथ शुभारंभ

मोहम्मद शरीफ संडीला हरदोई
CHC संडीला, जनपद हरदोई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर्गत आयोजित “घर – घर दस्तक” कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि संचारी रोग अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जो मच्छर के काटने से बीमारियां पैदा होती हैं। संभवता जलभराव के कारण उत्पन्न होती हैं। जिसका मुख्य कारण है जलभराव। ज्यादातर लोग अपने घर के कूलर में अथवा बाल्टी में पानी भर लेते हैं। जिसके कारण मच्छर पैदा होते हैं। मच्छर से हम लोगों को डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों होने का खतरा बना रहता है। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा 1 अप्रैल से संचारी रोग अभियान घर-घर दस्तक के रूप में चलाने का कार्य पूरे प्रदेश में सरकार करेगी। जिसमें आशा बहने घर घर जाकर दस्तक देंगी। जिससे घर के अंदर जलभराव जैसे गड्ढा कूलर बाल्टी में जो लोग पानी भर लेते हैं उसी में कहीं ना कहीं मच्छर पनपना शुरू कर देते हैं। आशा बहने समय-समय पर आपको जलभराव से उत्पन्न होने वाले बीमारियों के विषय में आपको जानकारी देती रहेंगी। जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके में गंदी पड़ी नालियों से जो मच्छर उत्पन्न होते हैं। उन्हीं के काटने से कई ग्रामीणों की जान भी चली जाती थी। उन्होंने कहा अब हमारी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के लिए हमारे अस्पतालों में उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अब हमारी आशा बहनों को टच स्क्रीन मोबाइल देकर सीधे सरकार से जोड़ने का कार्य हम लोगों ने किया है। साथ ही उन्होंने टीवी मरीजों को पोषण किड की सामग्री वितरित की। बताते चलें कि उपमुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय तिलोईया कला, सण्डीला, हरदोई में आयोजित स्कूल चलो अभियान 2023 एवं
वितरण उत्सव” कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष, भाजपा सौरभ मिश्र , MLC अशोक अग्रवाल , विधायक अल्का अर्कवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।
