नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अवैध शस्त्र व कारतूस रखने वालो एवं इनका खरीद फरोख्त करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर दुर्गागंज मोड़ के पास से अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबगंज में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *