नगर विकास मंत्री ए०के० शर्मा ने नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में 29 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

नगर विकास मंत्री ए०के० शर्मा ने नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में 29 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

ए०के शर्मा ने कहा कि मऊ की पुरानी छवि को वापस लाकर फिर से व्यापारिक केन्द्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

जीत नारायण

मऊ:- प्रदेश के नगर विकास एवम् ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा कल शाम को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में 29 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिसमें से 26 करोड़ रुपए के विकास कार्य मऊ क्षेत्र के लिए तथा 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य मऊ के आस पास के क्षेत्रों का विकास करने के लिए किया गया। इसमें 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 34 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों में नवनिर्मित मऊ ऑडिटोरियम का लोकार्पण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 5 लाभार्थियों को चाबी वितरण एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर (आत्मनिर्भर) के लाभार्थियो को परिचय पत्र वितरण किया गया। नगर विकास मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की मऊ में 1500 से 2000 तक लोगो के बैठने की क्षमता वाला एक आडिटोरियम भी बनाया जायेगा। अभी एक वर्ष में 13 से 14 करोड़ रुपए लागत के 60 कार्य मऊ की जल निकासी के लिए मंजूर किए गए हैं। 9 तालाबों के सुंदरीकरण के कार्य को मंजूरी दी गई है। सड़को के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। आज भी मऊ के लिए कुल 67.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

ए0के0 शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात पर विश्वास कर कार्य कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार की बदौलत यहां का माहौल बदला, आज यहां पर दुनिया भर से निवेश आ रहा है। मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रदेश के नवयुवक अपनी पढाई पर ध्यान दें। यहां पर रोजगार की कमी नही रहेगी। उन्होंने कहा कि मऊ कभी प्रदेश का मुख्य व्यापारिक केन्द्र था। यहां का नूरानी तेल, लूंगी, साड़ी देशभर में प्रसिद्ध थी। यहां का मुबारकपुर कभी व्यापारिक हब था। लेकिन प्रदेश की पूर्व सरकारों ने इस क्षेत्र को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। फिर से इसकी पुरानी छवि को वापस लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *