राशन कार्ड का अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने कर दिया बैंक खाता खाली

 

 

 

 

 

अनुज श्रोत्रिय

झांसी- नगर पंचायत कटेरा के मुहल्ला कोल्हूपुरा वार्ड नंबर 1 के निवासी रहने बाले केशव पुत्र रतन लाल अहिरवार ने थाना कटेरा मे शिकायत दर्ज कराई कि शाम 6:00 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया इस नम्बर से 8926153801 और बोला कि मैं डूडा कार्यालय से अधिकारी बोल रहा हूं आपके राशन कार्ड की लोकेशन लिए बैठा हूं। क्यों आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंक की ओटीपी आई है उसे बता दो बरना आपका राशन कार्ड रद्द कर दूंगा। मैंने डर के मारे अपनी ओटीपी बता दी। मेरे नंबर पर पहला मैसेज आया ₹6500 का निकल गए। दूसरा एस एम एस आया ₹10000 का तीसरा मैसेज ₹9000 मैंने सोचा इसे अकाउंट से पैसे किस चीज के लिए कट रहे है। मैंने तत्काल ऑनलाइन की दुकान पर जा के पूछा की मेरे खाते मे से पैसे कैसे कट रहे है तो ऑनलाइन बाले ने कहा की आपके साइबर क्राइम हुआ है और आपके खाते से पैसा कट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *