छुट्टा पशुओं से छुटकारा पाने के लिए किसान ने सरकार से की अपील

परमात्मा मौर्या गोंडा

गोण्डा- सूर्य लाल यादव ने कहा की सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए सोच रही है। वहीं पर छुट्टा पशु किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहे है। जब फसल ही नहीं होगी तब किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी । “मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा था कि छुट्टा पशु ना रोड पर दिखेंगे ना खेत में” इस बात पर कोई अमल नहीं किया गया। यदि सरकार किसानों की आय को दुगुनी करना चाहती है वा पहले छुट्टा पशुओं को पकड़वाये। आय अपने आप दुगुनी हो जायेगी। विकासखण्ड रूपईडिह के ग्राम पंचायत रूपईडिह (हरि भजन पुरवा) के निवासी सूर्य लाल यादव जी ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में छुट्टा पशुओं की संख्या बहुत अधिक है। गांव में बोई हुई सभी फसल को बर्बाद कर रहे हैं । जिससे किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करता है। छुट्टा पशुओं की झुंड को किसान द्वारा भगाते वक्त छुट्टा पशु मारने के लिए दौड़ते हैं। जिससे कई किसानों को चोटें लग चुकी हैं। और एक पुरुष खेत में छुट्टा पशुओं को भगाने गया था। जिसके वजह से उस पुरूष को पशु मारने लगा जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। छुट्टा पशुओं को भगाने में किसानों को जान माल का खतरा बना रहता है। छुट्टा पशुओं से छुटकारा पाने के लिए सूर्य लाल यादव जी ने 1076 ,जनसुनवाई पर शिकायत की थी जिस पर विकासखण्ड अधिकारी वा ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाया गया है। की “गांव में छुट्टा पशुओं को पकड़वाया गया है” वा नाही पशुओं को पकड़कर लाया गया है। जबकि हमारे ग्राम पंचायत रुपईडिह में गौशाला भी नहीं बना हुआ है।ऐसे में किसान क्या करेगा जब फसल ही नहीं तैयार होगी तो क्या खुद खाएगा क्या अपने बच्चों को खिलाएगा जब ऐसे अधिकारी बैठे हैं मनगढ़ंत कहानी बनाकर फर्जी रिपोर्ट लगा देते हैं। की छुट्टा पशुओं को पकड़वाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *