हवा में लाइटर पिस्टल लहराकर पब्लिक में रौब जमाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा जनपद में आगामी त्यौहार रमजान व नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त आदेश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी महोदया कर्नलगंज के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार मनोज कुमार राय के नेतृत्व में आज 15 अप्रैल को हवा में लाइटर पिस्टल लहराते हुए इंस्टाग्राम व ट्विटर पर रील बनाकर पब्लिक में रौब जमाने वाले दो अभियुक्त अभय सिंह व जय सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है। गिरफ्तारकर्ता टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक मैनुद्दीन मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *