Uncategorized

26 लाख की चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

 

जीत नारायण

लखनऊ। थाना जानकीपुरम क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस/क्राइम टीम और थाना जानकीपुरम पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 लाख रुपये मूल्य के पीली एवं सफेद धातु के आभूषण, 3.97 लाख रुपये नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई रॉयल एनफील्ड क्लासिक बुलेट मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को जानकी विहार निवासी राम नरेश शुक्ला ने अपने बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी

किए जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना जानकीपुरम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सर्विलांस/क्राइम टीम और थाना जानकीपुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सीडीआरआई रोड से मो. शोएब उर्फ सुहेल और रवि रावत उर्फ शाका को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बंद मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करने, चोरी के माल और नकदी का आपस में बंटवारा करने तथा चोरी की रकम से वाहन खरीदने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शोएब के खिलाफ चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *