Uncategorized

मड़ियांव पुलिस ने तीन शातिर स्नैचर दबोचे, दो सोने की चेन व बाइक बरामद

 

मड़ियांव पुलिस ने तीन शातिर स्नैचर दबोचे, दो सोने की चेन व बाइक बरामद

जीत नारायण

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने चेन और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹3 लाख कीमत की दो पीले धातु की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को आम की बाग निवासी मोहित अवस्थी की शिकायत पर उनकी मां के गले से चेन छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने यादव चौराहे के पास से इम्तियाज, देवेन्द्र सिंह और अरुण त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने आईआईएम रोड पर मोबाइल स्नैचिंग की घटना भी स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे। तीनों एक ही बाइक पर निकलते थे। किसी सुनसान या कम भीड़ वाले स्थान पर पैदल या ई-रिक्शा से जा रहे लोगों को निशाना बनाते थे।

एक आरोपी पीछे से झपट्टा मारकर गले से चेन या हाथ से मोबाइल छीनता था। इसके बाद वह तुरंत अपने दो साथियों के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाते थे, लॉक न खुलने वाले मोबाइल को वे फेंक देते थे। छीने गए मोबाइल और चेन को बेचकर मिले रुपये से अपने शौक पूरे करते और जुआ खेलने में खर्च करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *